Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड सेवा पखवाड़ा: देशभर में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, युवाओं में जोश...

सेवा पखवाड़ा: देशभर में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, युवाओं में जोश और राष्ट्रभक्ति का संचार

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भाजपा शासित राज्यों में ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण और सांसद मनोज तिवारी ने ‘नमो युवा दौड़’ को हरी झंडी दिखाई।

इसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह खुद भी युवाओं के साथ दौड़ में शामिल हुए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी भुवनेश्वर में ‘नमो युवा मैराथन’ के दौरान युवाओं के साथ दौड़े। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “यह सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ‘खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया’ के विजन और सपने को संजोए रखा है, जिसके चलते उन्होंने ‘फिट इंडिया मिशन’ की शुरुआत की। आज जब देश उनके 75वें जन्मदिन का जश्न मना रहा है और देश सेवा के लिए समर्पित उनके लंबे जीवन का सम्मान कर रहा है, जिसमें सेवा और ईमानदारी उनके जीवन में सर्वोपरि है, तो पूरे देश ने दौड़ने का संकल्प लिया है। उनके सम्मान में सभी ने मिलकर मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।”

अहमदाबाद में ‘नमो युवा रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत कर्णावती महानगर युवा मोर्चा की ओर से आयोजित हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ऋषिकेश पटेल ने युवाओं को नशा छोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि ‘नमो युवा रन’ युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया।

जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना था। सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एकजुट करने के साथ-साथ स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here