Home उत्तराखंड तेंदुए का आतंक: जंगल में चारा लेने गई महिला लापता, ग्रामीण कर...

तेंदुए का आतंक: जंगल में चारा लेने गई महिला लापता, ग्रामीण कर रहे खोजबीन

0

 नैनीताल के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र निवासी हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह को शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जाते समय तेंदुआ घर के पास से उठा ले गया।

महिला के देवर ने तेंदुए को भाभी को ले जाते हुए देख शोर मचाने के साथ पत्थर मारकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की। लेकिन तेंदुआ हेमा को लेकर जंगल की तरफ भाग निकला। हेमा के परिजनों और ग्रामीणों की ओर से जंगल में खोजबीन की जा रही है लेकिन महिला का अभी कहीं पता नहीं चल पाया है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साथ ही वन विभाग के लिए नाराजगी है।नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम को भेज दिया है। महिला का अभी पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!