देहरादून।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन को बताया जायज
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है और सभी लोग इस कार्यवाही पर प्रधानमंत्री के साथ हैं। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पाकिस्तान पर कार्यवाही, रोहिंग्या और पाकिस्तानी नागरिकों को देश से वापस भेजे जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस विषय में राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। पूरा देश एकसाथ है और पाकिस्तान पर कार्यवाही का समर्थन कर रहा है। उसके साथ-साथ बांग्लादेशी और पाकिस्तान नागरिकों को जल्द से जल्द भारत से बाहर भेजा जा रहा है।
शादाब शम्स, अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड












