Home उत्तराखंड चारधाम के लिए सरकार तैयार, पिछली यात्रा की कमियों से सबक लेते...

चारधाम के लिए सरकार तैयार, पिछली यात्रा की कमियों से सबक लेते हुए दूर होगी खामियां

0

देहरादून

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सरकार का होमवर्क पूरा

आगामी 30 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर सरकार तैयारी में जुटी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है और चारधाम यात्रा में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए लगातार बैठकें की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि पिछली चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत बैठक की थी और यह देखा गया कि यात्रा में किस प्रकार की कमियां रही हैं, जिन्हें आगामी यात्रा में दूर किया जा सके। गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि इस बार यात्रा में हमने मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया है, जिसमें रोड कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें चारों धामों को जाने वाले मार्गों को ठीक कर लिया गया है, कुछ मार्गों पर काम चल रहा है जिसे आगामी 29 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों के ठहरने, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कर लिया गया है। यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड जैसी स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रोकने के लिए चारों धामों के मार्गों पर खाने की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था हो ऐसे स्थान को भी चिन्हित कर लिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि पहलगाम की घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त पुलिस बल को लगाया गया है, जिसमें दस कंपनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेस की है। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा को भी बढ़ाया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है और इस बार लोगों की यात्रा सरल हो, सुखद हो और उत्तराखंड से सभी यात्री एक अच्छा अनुभव लेकर लोग जाएं इसको लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विनय शंकर पांडे, गढ़वाल कमिश्नर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!