देहरादून
चारधाम यात्रा के दौरान लगातार घोड़ों में इक्वाइन इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी फैल रही थी जिसपर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने कई प्रयास किए ओर अब एक बार फिर सुचारू रूप से घोड़ों को चारधाम यात्रा के लिए भेजा रहा है। इसको लेकर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले घोड़ों में बीमारी फैलने की बात सामने आई ओर उसको लेकर एसओपी बनाई गई । केंद्र सरकार के अधिकारी भी यहां आए ओर उन्होंने सराहा कि देश में उत्तराखंड पहला प्रदेश है जहां एक महीने के अंदर 16000 घोड़ों की स्क्रीनिंग की गई , बीमारी से ग्रसित घोड़ों को क्वारंटाइन किया गया लेकिन तब भी जब घोड़ों की मौतें हुई तो यात्रा में घोड़ों का संचालन कुछ दिन रोक दिया गया । नई एस ओ पी जारी की गई। कई रणनीति बनाई गई जिसका नतीजा ये हुआ कि लगभग ढाई हजार से ऊपर घोड़े ठीक होकर ऊपर यात्रा में आ चुके हैं । वहीं घोड़ों की मौत के आंकड़े में भी कमी आई है।
सौरभ बहुगुणा , पशुपालन मंत्री, उत्तराखंड सरकार









