देहरादून।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आने की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है । इसको लेकर केदारनाथ से विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते भी हो सकता है कि यात्री यहां कम आ रहे हो। उसी के साथ घोड़े खच्चरों जो नई बीमारी हो रही है उसके कारण घोड़े खच्चर कम ही चार धाम यात्रा में चल रहे हैं जिसको लेकर हो सकता है कि यात्री केदारनाथ की ओर कम रूख कम कर रहे हों। आशा नौटियाल ने कहा कि बूढ़े बुजुर्ग या बीमारी के चलते श्रदालु चढ़ाई नहीं कर पाते हैं ऐसे में घोड़े खच्चर बहुत जरूरी हो जाते हैं लेकिन यह बीमारी फैलने के कारण घोड़े खतरों को रोका गया है।आशा नौटियाल ने कहा कि हो सकता है कि इसी के चलते यात्री कम आ रहे हो।
आशा नौटियाल, विधायक केदारनाथ, बीजेपी











