Home उत्तराखंड त्यूणी की रीना और बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार: फेसबुक दोस्ती से निकाह तक...

त्यूणी की रीना और बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार: फेसबुक दोस्ती से निकाह तक का मामला

0

पूर्व पति के नाम से बनाए गए कागजात से बाउंसर की नौकरी

देहरादून में सनसनी :  फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए देहरादून में क्लब में नौकरी कर रहा था आरोपी 

एक विदेशी नागरिक और देहरादून की महिला ने फेसबुक दोस्ती से लेकर शादी तक का जाल बुनकर शहर में हड़कंप मचा दिया। रीना चौहान ने अपने पूर्व पति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनवाए और ममून हसन को भारत में बसाया। फर्जी आधार, पैन और अन्य पहचान पत्र के सहारे ममून ने देहरादून के एक क्लब में सचिन चौहान नाम से नौकरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत इस सनसनीखेज साजिश को पकड़ा।

देहरादून पुलिस को सूचना मिली कि एक विदेशी युवक अवैध रूप से भारत में रह रहा है और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में महिला के साथ रहता है। पकड़े गए बांग्लादेशी ममून हसन ने बताया कि वह मेहरपुर (बांग्लादेश) का निवासी है, जबकि महिला ने खुद को रीना चौहान, त्यूणी निवासी बताया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई। ममून 2019 से 2021 के बीच तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और रीना से मिला। 2022 में ममून ने रीना को अवैध तरीके से बांग्लादेश ले जाकर शादी की और फिर दोनों भारत लौट आए।

रीना ने अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर ममून के लिए फर्जी आधार, पैन और अन्य दस्तावेज बनवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर ममून देहरादून के एक क्लब में सचिन चौहान नाम से बाउंसर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद किए। अब जांच जारी है कि इनके पीछे और कोई साजिश तो नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!