Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड मंहगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र और राज्य...

मंहगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र और राज्य सरकार का किया पुतला दहन

0

देहरादून।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला‌ दहन एंकर- केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोल के बढ़ाए गये दाम के साथ उत्तराखंड में महंगी हुई बिजली के विरोध में आज उत्तराखंड महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसी ऐश्ले हाल चौक पर इकट्ठा हुए और उसके बाद भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया। कांग्रेस का कहना है कि आज आम आदमी का जीना दुबर हो गया है। गैस और तेल की कीमतें हों या घरेलू खाद्य सामग्री सब की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसे में आम जनमानस आज परेशान है और कांग्रेस सरकार को जगाने का काम कर रही है।

जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here