Home उत्तराखंड सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा उत्तराखंड का बजट- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा उत्तराखंड का बजट- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

हल्द्वानी।

18 से 24 फरवरी तक उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र देहरादून में आयोजन होना है। इसको लेकर सरकार तैयारी में जुट गई है। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

 सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा. इसी के अनुरूप उत्तराखंड के बजट को तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ज्ञान-विज्ञान, गरीबी, युवा, किसान, महिला, शहीदों के परिजनों समेत सभी लोगों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बजट बेहतर हो इसको लेकर सरकार काम कर रही है. यह बजट सभी के लिए सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा. उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने, इसको देखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है. इस बजट में सभी लोगों को सभी प्रकार से लाभ मिलेगा। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है. वहां पर परिवर्तन की लहर देखी गई है. निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं. दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!