Home उत्तराखंड ‘टोटल धमाल’ करेगी उत्तराखंड का नाम रोशन

‘टोटल धमाल’ करेगी उत्तराखंड का नाम रोशन

0

देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी, उपनिदेशक के.एस.चैहान ने बताया है कि आगामी 1 से 15 मई तक राज्य में शूटिंग हेतु हिन्दी फिल्म ‘‘टोटल धमाल’’ को अनुमति पत्र जारी कर दिया गया है। चैहान ने बताया कि यह फिल्म मारूति इंटरनेशल, मुबई द्वारा तैयार की जा रही है, जिसके निर्माता इंन्द्र कुमार है। कुमार द्वारा फिल्म की शूटिंग हेतु राज्य सरकार से अनुमति हेतु अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में 28 अप्रैल, 2018 को फिल्म की शूटिंग हेतु अनुमति जारी कर दी गई है। कुमार ने बताया है कि मारूति इंटरनेशल द्वारा निर्मित होने वाली इस फिल्म में मुख्य रूप से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वार्सी, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित आदि प्रमुख कलाकार अभिनय कर रहे है। कुमार ने बताया कि मारूति इंटरनेशल द्वारा इससे पूर्व कई हिट फिल्मों का निर्माण किया गया है, जिसमे मोहब्बत, कसम, ,दिल, बेटा, राजा, मान, रिश्ते, मस्ती, प्यारे मोहन, धमाल, डैडी कूल, डबल धमाल, ग्रेंड मस्ती, सुपर नानी और ग्रेट गें्रड मस्ती आदि फिल्में प्रमुख है। उत्तराखण्ड में हिन्दी फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग जिम कार्बेट, सीताबनी वन क्षेत्रोें के आसपास एवं ऋषिकेश में फूलचट्टी, नीलकंठ रोड के आस-पास शूटिंग की जानी प्रस्तावित है। चैहान ने बताया कि राज्य सरकार फिल्म नीति में संशोधन करते हुए राज्य में निर्माण होने वाली फिल्मों से शूटिंग शुल्क समाप्त कर दिया गया है। इससे आकर्षित होकर कई बड़े बैनर की फिल्में राज्य में फिल्मों की शूटिंग हेतु आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!