Home उत्तराखंड उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन सहित विभिन्न...

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन सहित विभिन्न विभाग अलर्ट

0

देहरादून।

चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारी शुरू

सभी विभाग अपने स्तर से यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विगत 5 फरवरी को गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा को लेकर एक बड़ी बैठक की थी, जिसमें सभी संबंधित जिलों के अधिकारी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत जल्द होने जा रही है जिसको देखते हुए  राज्य सरकार के साथ साथ विभागीय स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई है ,ताकि इस वर्ष चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो, चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे का कहना है कि चारधाम यात्रा के तहत जो भी कार्य विभिन्न विभागों द्वारा किए जाते है उनकी तैयारी विभाग स्तर पर शुरू हो गई है और जहां पर ट्रैक रूट खोलने की जरूरत है उसके लिए 15 मार्च से टीम मोबाइलाइजेशन शुरू हो जाएगा। साथ ही  विभागीय स्तर पर बैठकें भी शुरू गई है।

उत्तराखंड में होनी वाली चारधाम यात्रा में पिछले वर्षश्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीड़ प्रबंधन में आई चुनौतियों को देखते हुए इस बार यात्रा से करीब दो महीने पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने का फैसला किया है। जिसको लेकर पर्यटन सचिव का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की  व्यवस्था वर्ष 2022 से शुरू हुई है इसके अलावा यात्री व्हाट्सएप मैसेज या ऑन कॉल के जारी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ,  सुविधा अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए भी उपलब्ध करवा दी गई है , लेकिन  कभी कभी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के भी आ जाते है और जिन्हें टूर ऑपरेटरस के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है, जिस कारण क्राउड मैनेजमेंट को लेकर स्थिति विकट हो जाती है। ऐसे में इसके मद्देनजर अब आने वाली उच्चस्तरीय बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन सचिव, उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!