देहरादून।
सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में जुटा पीडब्ल्यूडी विभाग
उत्तराखंड शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की कवायद में लगा हुआ है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी । उन्होंने बताया कि एक कार्ययोजना बनाई गई थी जिसमें स्टेट हाइवे ,नेशनल हाइवे आदि में हमें 3100 मीटर में मरम्मत का काम करना था जिसमें से साढ़े अट्ठाइस सौ किलोमीटर के करीब मरम्मत हो चुकी है । यानी कि 86 प्रतिशत काम हो गया है ओर आने वाले दो तीन दिन में सड़कों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा मुक्त बना दिया जाएगा।
राजेश चंद्र शर्मा, प्रमुख अभियंता ,पीडब्ल्यूडी विभाग










