देहरादून।
नीम करोली बाबा मार्ग में जाम की स्थिति से मिलेगी निजात?
नैनीताल के कैंची धाम में बाबा नीम करोली के भक्तों की भारी भीड़ के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, खासकर मंगलवार और शनिवार को वही नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वहां एक मल्टी पार्किंग का निर्माण करवाया है और एक हेलीपैड का भी निर्माण कार्य शुरू हो गया। आगे उन्होंने कहा कि मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंची धाम हो ,नैना देवी मंदिर हो और दुर्गा देवी मंदिर है इन सभी मंदिरों को मंदिर वाला मिशन के तहत शामिल किया गया है।वहीं जाम से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उसमें काफी निर्माण कार्य हो रहे हैं जो श्रद्धालुओ को राहत दिलाएगा।
सरिता आर्य , नैनिताल विधायक, बीजेपी










