Home उत्तराखंड वक-युवतियां देर रात शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे, चेकिंग के दौरान पुलिस...

वक-युवतियां देर रात शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित नौ को गिरफ्तार किया

0
देहरादून। ओएनजीसी चौक पर हुए दिल दहला वाले हादसे के बावजूद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। युवक-युवतियां देर रात शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे हैं। क्रिसमस, विंटर कार्निवाल व नववर्ष को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान राजपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात तीन बजे कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा, जोकि नशे में धुत होकर वाहन दौड़ाते नजर आए। 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित नौ को गिरफ्तार किया। उनके वाहन से शराब व बीयर की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों के स्वजनों से बात कर उन्हें जागरूक भी किया। 

शनिवार रात तीन बजे राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने डायवर्जन पर नाकेबंदी की थी। मसूरी जाने व मसूरी से लौटने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान मसूरी से लौट रहे एक वाहन में देहरादून निवासी युवक व मध्य प्रदेश व नेपाल की दो युवतियां सवार थी। पुलिस ने रोककर एल्कोमीटर से चेक किया तो युवक व युवती नशे में पाए गए। पुलिस ने जब उन्हें शराब पीकर वाहन चलाने का कारण पूछा तो वह आपस में उलझ पड़े। इस दौरान पुलिस ने उनका वाहन सीज कर गिरफ्तार कर लिया। 

मसूरी जा रहे वाहन को रोका, नशे में धुत थे युवक

 

25 वाहन सीज, 55 के खिलाफ की कार्रवाई

हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, रेश ड्राइविंग और तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर शुरू किए अभियान के तहत दून पुलिस ने शनिवार देर रात नाकेबंदी के दौरान 25 वाहन ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किए। इसके अलावा हुड़दंग करने पर 55 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई और 29 युवकों के स्वजनों को सूचना देकर जागरूक किया।

नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा अधिक

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रात के समय ड्रंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार व रैश ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं को खतरा अधिक है। ऐसे में जिले में पीकेट लगातार जगह-जगह चेकिंग की जा रही है और जो लोग शराब पीकर वाहन चलान रहे हैं या रेश ड्राइविंग कर रहे हैँ, उनके स्वजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!