Home उत्तराखंड कालाढूंगी: सड़क पर लावारिस पशु से टकराए युवक की मौत, परिवार में...

कालाढूंगी: सड़क पर लावारिस पशु से टकराए युवक की मौत, परिवार में कोहराम

0

कालाढूंगी (हल्द्वानी)। सड़क पर लावारिस पशु से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। आज मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी वार्ड नंबर-2 निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र सिंह गुर्रो बीते गुरुवार को बाइक से रामनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमोला के पास अचानक सड़क पर आए जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीराम मूर्ति अस्पताल, बरेली रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

राजेंद्र सिंह छोई (रामनगर) स्थित एक होटल में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ वर्षीय बेटा, सात माह की बेटी, माता-पिता और भाई शामिल हैं। राजेंद्र की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!