देहरादून:- 

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके सिर पर छत नहीं है। ऐसे में देहरादून नगर निगम ने ठंड से निपटने और इन लोगों को सहारा देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसको लेकर गोपाल राम बिनवाल अपर नगर आयुक्त के मुताबिक बढ़ती ठंड को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। करीब 5 रैनबसेरे पहले से ही हैं। इसके साथ ही एक कम्युनिटी हॉल डालनवाला में भी है।इसके साथ ही 51 जगह ऐसी है। जहां नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है। लकड़ी का टेंडर भी हो गया और रेन बसेरा में नए कंबल रजाई आदि खरीदने की कार्रवाई भी चल रही है और पूर्व से भी सारे संसाधन और बिस्तर वगैरा अवेलेबल है। नगर निगम की ओर से पूरी तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here