Home उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ...

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मसूरी आने का दिया न्योता

0

देहरादून।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान के जरिए पहुंचे जहां सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मसूरी आने का न्योता भी दिया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय निजी दौरे पर रहेंगे और आज से 8 फरवरी तक योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी के शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने बचपन के स्कूल का भी निरीक्षण करेंगे और 8 फरवरी को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!