Home उत्तराखंड चारधाम रूट पर 125 बसों का होगा आवागमन, यात्रियों को मिलेंगी सहूलियत

चारधाम रूट पर 125 बसों का होगा आवागमन, यात्रियों को मिलेंगी सहूलियत

0

देहरादून।

चारधाम रूट पर चलाई जाएंगी 125 रोडवेज बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम कई पहलुओं पर कर रहा काम

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा

आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर परिवहन निगम 125 बसों को चारधाम यात्रा रूट पर संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में इन बसों का ग्रीन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। ताकि, इन बसों को यात्रा रूट पर संचालित किया जा सके. हालांकि, ये बसें कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट पर चलाई जाएंगी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो रही है। जिसके चलते चारधाम से संबंधित विभाग तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी ने परिवहन विभाग भी तैयारियों में जुटा है. ताकि, चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन संबंधित दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

वही हर साल चारधाम यात्रा के दौरान लाखों निजी और कमर्शियल वाहनों का आवागमन होता है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023 में चारधाम यात्रा के दौरान साढ़े पांच लाख से ज्यादा वाहन चारधाम पहुंचे थे। वहीं, साल 2024 के दौरान करीब 5 लाख से ज्यादा हजार वाहनों का आवागमन हुआ था, लेकिन अभी चारधाम की यात्रा शुरू नहीं है। ऐसे में यात्रा के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के अनुसार, 28 मार्च 2025 की शाम तक 10,783 निजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसके जरिए श्रद्धालु धामों के दर्शन करने जाएंगे। हालांकि, अभी कमर्शियल वाहनों का ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल चारधाम यात्रा के दौरान धामों में आने वाले वाहनों की संख्या का आंकड़ा 6 लाख के पार हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!