देहरादून।
स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर बरसे कांग्रेस विधायक
उत्तराखंड में बीते दिनों सरकार ने स्मार्ट मीटर को घर-घर तक लगवाने का आदेश दिया जिसके बाद कई घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसका किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने जमकर विरोध किया था। वहीं इस हल्द्वानी में एक गजब का मामला सामने आया था जहां पर एक व्यक्ति का 46 लाख रुपए का बिल आया। स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार इसका विरोध कर रहे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने सरकार के फैसले का विरोध किया और उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लोगों का खून चूस रहा है।लोगों के बहुत बिलआ रहा है। विधायक ने साफ कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर जति की जेब में डाका डाला जा रहा है।












