देहरादून।
साल 2021 में हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कराई गई आरटीपीसीआर ओर एंटीजन जांच में करोड़ों रुपए की घोटाले की जांच की फाइल एक बार फिर खुलने जा रही है।इस मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।जिसके बाद आईजी गढ़वाल ने देहरादून ओर हरिद्वार में दर्ज मुकदमों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।स्टेटस रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद इस पर आगे कार्रवाई की जायेगी।वही आईजी गढ़वाल ने बताया है कि इस मामले में देहरादून ओर हरिद्वार में मुकदमे दर्ज किए गए।इस संबंध में सूचना ईडी को सूचना दे दी गई थी।रेंज स्तर पर इसका रिव्यू किया जा रहा है कि मुकदमों का स्टेट्स क्या है।स्टेटस रिपोर्ट देखने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।
राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल











