देहरादून।
चारों धामों में लग रहे आंचल डेयरी के स्टॉल
उत्तराखंड के राजकीय डेयरी ब्रांड आंचल की ब्रांडिंग और प्रचार को लेकर धामी सरकार लगातार कड़े प्रयास कर रही है तो वहीं देवभूमि उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा में भी सभी धामों में श्रद्धालुओं के लिए आंचल के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इस बात को लेकर उत्तराखंड के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जिस जगह पर श्रद्धालुओं का ज्यादा आना होता है वहां पर आंचल के स्टॉल लगाए जाने का प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल भी बद्रीनाथ धाम में आंचल के ताज़ा दूध, खोया और पनीर की अच्छी बिक्री हुई और इस बार भी हम सभी डेयरी उत्पादों को लोगों के बीच पहुंचाएंगे।
सौरभ बहुगुणा, दुग्ध विकास मंत्री, उत्तराखंड











