Home उत्तराखंड संदिग्धों की तलाश के लिए दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

संदिग्धों की तलाश के लिए दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

0

*संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान*

*अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन की करी कार्यवाही*

*किरायेदारों/ घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किये चालान*

*नियमो का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में की गई चालानी कार्यवाही*

*क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, सत्यापन की करी कार्यवाही*

*कोतवाली सहसपुर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों, मजदूरों, घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिंनाक 03/08/2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खुशहालपुर लांघा रोड पर बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीम का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारो का सत्यापन ने कराने वाले 11 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,10,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के मौके पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 2500/- का जुर्माना वसूला गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!