Home उत्तराखंड शिक्षकों ने सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण कर प्रतियाँ गंगा में की...

शिक्षकों ने सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण कर प्रतियाँ गंगा में की विसर्जित

0

शिक्षक संघ का 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान

अनंत आवाज ब्यूरो

हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आंदोलन के क्रम में 13 जनपदों में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण देकर प्रतियां माँ गंगा के तट पर प्रवाहित की गई ।

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के सदस्यों ने रविवार को माँ गंगा के अतिरिक्त 13 जनपदों में नदी तटों पर सीधी भर्ती प्रतिलिपि के विसर्जन के साथ विभिन्न पवित्र तटों पर संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान के मुताबिक पदोन्नति में देरी की वजह से शिक्षक एक ही पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। वहीं, अन्य विभागों में कर्मचारियों के तबादले हुए जबकि शिक्षा विभाग को छोड़ दिया गया। जबकि विभाग में कई शिक्षक 20 से 25 साल से दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत है। विभाग में शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी हो रही है, इससे शिक्षकों में नाराजगी है। नाराज शिक्षकों ने विभिन्न नदियों और तटों पर प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण किया। शिक्षकों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा।

शिक्षकों द्वारा माँ गंगा के तट पर चंडी घाट मे सम्मिलित होकर सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण देकर प्रतियाँ माँ गंगा में विसर्जित की गई। शिक्षक संघ के नेताओं ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को सफल बनाने का भी शिक्षकों से आह्वान किया है।

तर्पण कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री डॉ हेमंत पैन्यूली, जनपद कार्यकारिणी हरिद्वार जनपद मंत्री टिहरी डॉ बुद्धि भट्ट, लक्ष्मण सजवाण जनपद अध्यक्ष देहरादून कुलदीप कंडारी, मंत्री अर्जुन पंवार, चंडी नौटियाल, अरविंद कोठियाल ममराज चौहान, संजय मंमगांई, अनिल कुकरेती तथा विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारी तथा जनपद हरिद्वार, देहरादून के पदाधिकारियों और शिक्षक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!