Home उत्तराखंड Haridwar: पार्क में बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Haridwar: पार्क में बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

0

Haridwar हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। युवक के दोस्त उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही वे भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। माना जा रहा है कि दोस्तों के बीच हुए विवाद के चलते गोली मारी गई। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 7:45 बजे दो युवक कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां स्थित दयाल एन्क्लेव निवासी पवन के बेटे सुमित चौधरी उर्फ ​​पंछी (18) को कॉलोनी के एक पार्क में बुलाकर ले गए। बताया जा रहा है कि पार्क में सुमित को गोली मार दी गई। इसके बाद सुमित के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में भूमानंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सुमित के दोस्त भी अस्पताल से भाग गए। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ज्वालापुर और कनखल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल ने बताया कि गोली सुमित के सीने में बाईं ओर लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से कनखल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला युवकों के एक समूह से जुड़ा हुआ लग रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!