Home उत्तराखंड बीकेटीसी में खत्म हुआ इंतजार: हेमंत द्विवेदी ने 23 कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया...

बीकेटीसी में खत्म हुआ इंतजार: हेमंत द्विवेदी ने 23 कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा

0

14 अवर सहायक बने वरिष्ठ सहायक,द्विवेदी बोले- आगे भी मिलेगा मौका

बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कई वर्षों से ठप पड़ी पदोन्नति की प्रक्रिया आखिरकार दोबारा शुरू हो गई है। समिति ने एक साथ 23 कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नत किया है। लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की अध्यक्षता वाली विभागीय पदोन्नति समिति ने नामों की संस्तुति की थी। सक्षम स्तर से मंजूरी मिलने के बाद पदोन्नति आदेश जारी किए गए।

इस प्रक्रिया में वरिष्ठ सहायक के 14 रिक्त पदों पर वर्षों से सेवा दे रहे अवर सहायकों को लिपिक उपसेवा संवर्ग में पदोन्नत किया गया। इनके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और लेखाकार के पदों पर भी पदोन्नतियां हुई हैं।

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अहम प्रक्रिया है, क्योंकि इससे उन्हें अपने काम और सेवा अवधि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने साफ किया कि आगे भी विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति पर पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमों के मुताबिक पदोन्नति दी जाती रहेगी।

अध्यक्ष ने बताया कि समिति केवल स्थायी कर्मचारियों ही नहीं, अस्थायी कर्मचारियों के हित में भी काम कर रही है। इसी क्रम में 70 अस्थायी कर्मचारियों का वेतन पहले ही बढ़ाया जा चुका है। अस्थायी कर्मचारियों की वेतन समेत अन्य मांगों के समाधान के लिए एक उप समिति भी बनाई गई है।

पदोन्नति मिलने से खुश कर्मचारियों ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और बोर्ड का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवा से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी ऐसी सकारात्मक पहल जारी रहेगी। कर्मचारियों को भरोसा है कि भविष्य में भी पदोन्नति की प्रक्रिया चलती रहेगी और उनकी सेवा संबंधी अपेक्षाएं पूरी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!