Home उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, दिए सुधार...

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

0

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा केदारनाथ धाम की यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों व सुझावों को भी गंभीरता से सुना।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले सोनप्रयाग पार्किंग (जिला विकास प्राधिकरण) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, आसपास की दुकानों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने बर्फानी “हर हर महादेव” भंडारे में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो रहा है।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीतापुर बस पार्किंग (पर्यटन विभाग) का भी दौरा किया, जहां यात्रियों से बातचीत कर यात्रा से जुड़े उनके अनुभवों को जाना।

जिलाधिकारी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि केदारनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित, सफल और निर्विघ्न बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों के सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे श्रद्धा एवं आस्था के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!