Home उत्तराखंड हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, दो दुकानों से 50 हजार...

हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, दो दुकानों से 50 हजार की नकदी पार

0

हल्द्वानी में चोरों ने दो दुकानों से 50 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो टूटे हुए ताले देखकर घटना का पता चला। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार देर रात चोरों ने लालडांट बाईपास रोड पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो चोर साफ तौर पर दुकानों में सेंधमारी करते और नकदी समेटते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें पुलिस के पहरे या पकड़े जाने का रत्ती भर भी खौफ नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की शिनाख्त में जुटी है। वहीं, इस वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस का खौफ खत्म होने के कारण ही चोर खुलेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!