Home उत्तराखंड देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी...

देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट पर DM का आदेश

0

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम की गंभीर चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 10 जुलाई को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!