Home उत्तराखंड हल्द्वानी में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों से संवाद; सैनिक परिवारों के...

हल्द्वानी में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों से संवाद; सैनिक परिवारों के सम्मान को बताया सरकार की प्राथमिकता

0

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आयोजित गौरव सेनानी मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान और बलिदान को नमन किया गया।

समारोह में केंद्र सरकार की ओर से सैनिकों और उनके परिवारों के हित में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से रखा गया। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना को लगातार अधिक सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण में किसी प्रकार की कमी न रहे।

शहीद सैनिकों के परिवारों को अब ₹50 लाख की अनुग्रह राशि

कार्यक्रम में बताया गया कि शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया गया है। इसे सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस दौरान पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। साथ ही सैनिक परिवारों के कल्याण और सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गौरव सेनानी मिलन समारोह से पहले पंत पार्क, हल्द्वानी पहुंचकर ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा स्थापना के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट समेत पार्टी के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!