Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना

0

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं। उनके उपदेश समाज में प्रेम, भाईचारे और परोपकार की भावना को मजबूत करने के साथ ही जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना और रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इनसे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी एवं किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार एवं निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!