Home अपराध Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल...

Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

0

देहरादून: शहर के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में स्वास्तिक कैफे के बाहर एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा फायरिंग की गई. घटना 19 जुलाई सुबह की है. घटना के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कर बताया कि 19 जुलाई की सुबह उसे उसके दोस्त शुभम का फोन आया. जिसने उसे दोपहर करीब 3:15 बजे आपस में हुए मनमुटाव को दूर करने के लिए पटेल नगर स्थित स्वास्तिक कैफे के पास मिलने के लिए बुलाया. सन्नी ने बताया कि, वहां पहुंचने पर शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद था.

आरोप है कि शुभम ने पहले गाली-गलौज की और फिर पिस्टल से उसपर फायर कर दिया. पीड़ित के साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया. इसके बाद युवराज नाम के युवक ने भी पिस्टल लेकर फायर करने का प्रयास किया. लेकिन गोली नहीं चली. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास जांच पड़ताल की गई.

पीड़ित सन्नी की शिकायत के आधार पर शुभम और युवराज को नामजद आरोपी बनाया है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना 19 जुलाई को पटेल नगर थाना क्षेत्र के स्वास्तिक कैफे के पास की बताई गई है. साथ ही पटेल नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
-विनोद गुसाईं, प्रभारी, कोतवाली पटेल नगर-

जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह पुंडीर को सौंपी गई है. साथ ही इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. घटना की सत्यता जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!