Home उत्तराखंड सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, डेढ़ लाख तक निशुल्क इलाज

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, डेढ़ लाख तक निशुल्क इलाज

0

पीएम राहत योजना के तहत निर्धारित अस्पतालों में मिलेगा लाभ
15 दिनों में सभी पात्र अस्पतालों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य

देहरादून। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। भारत सरकार की पीएम राहत योजना के तहत अब दुर्घटना पीड़ितों का इलाज निर्धारित अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक निशुल्क कराया जाएगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चमोला ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हादसे के बाद इलाज के खर्च का बोझ पीड़ित या उसके परिवार पर न पड़े। उन्होंने कहा कि फिलहाल योजना को लेकर आम जनता के साथ-साथ कई अस्पतालों में भी जागरूकता की कमी है।

इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर देहरादून के सभी जिला अस्पतालों और पात्र निजी अस्पतालों को स्टेट हेल्थ अथॉरिटी (SHA) के तहत इम्पैनल करने तथा पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग का लक्ष्य अगले 15 दिनों के भीतर सभी पात्र अस्पतालों को इस योजना से जोड़ना है, ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर और निशुल्क इलाज का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!