Home उत्तराखंड यूजेवीएन लिमिटेड में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर...

यूजेवीएन लिमिटेड में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

0

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निगम के मुख्यालय उज्ज्वल सहित प्रदेशभर के कार्यालयों, जल विद्युत परियोजनाओं और विद्युत गृहों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार विश्व शांति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का उल्लेख करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी एवं आशीष कुमार जैन, महाप्रबंधक संजीव लोहनी, भरत भारद्वाज और एस.के. बौंसियाल सहित निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता राकेश कुमार चौहान ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!