Home उत्तराखंड सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में...

सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में चार विभागों के अंतर्गत चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वन विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष के बाद यह सफलता हासिल की है, जो उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।

चार विभागों में हुए 276 नियुक्तियां समारोह में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों में चयनित युवा राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

साढ़े चार साल में 33 हजार युवाओं को रोजगार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है।

विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!