Home देश अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामायण मेले का करेंगे शुभारंभ

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामायण मेले का करेंगे शुभारंभ

0

चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन आज सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। पांच से आठ दिसंबर तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान होगी। सीएम सुबह अयोध्या पहुंच गए हैं। सीएम करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाहोत्सव में भी सीएम के शामिल होने की संभावना है।

यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद 12:20 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और राममंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे। रामलला के दर्शन के बाद 12:45 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे और मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई के दौरे को लेकर बुधवार को पूरे दिन अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम चंद्र विजय सिंह व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ रामायण मेला स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण भी किया।
रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी रामायण मेला में न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम होंगे, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। रामायण मेले में चार दिनों तक कथा, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायन, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति होगी। संस्कृति विभाग के विभिन्न जिलों के 20 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही चार दिनों तक अलग-अलग कथा प्रवाचकों की ओर से रामकथा का प्रवचन भी किया जाएगा।1982 में शुरू हुआ था रामायण मेला

प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की परिकल्पना पर पहले चित्रकूट और बाद में अयोध्या में रामायण मेले का आयोजन शुरू किया गया था। कांग्रेस शासन में तत्कालीन सीएम श्रीपति मिश्र ने 1982 में अयोध्या के रामायण मेला का उद्घाटन किया था। इसके लिए रामायण मेला समिति को व्यवस्था और संतों के प्रवचन आदि के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकारी तौर पर तभी से संस्कृति विभाग अपने फंड से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रामलीलाओं के प्रस्तुतीकरण का दायित्व उठाता आ रहा है।
रामायण मेले में प्रस्तुत होने वालों कार्यक्रमों पर एक नजर
पांच दिसंबर
रामलीला- हरे रामदास, अयोध्या (श्री जानकी आदर्श रामलील मंडल, अयोध्या)
पखावज वादन- विजय रामदास, अयोध्या
राम लाल नेहछू गायन- शांभवी शुक्ला, प्रयागराज
भजन गायन- विजय अग्निहोत्री, लखनऊ

छह दिसंबर
रामलीला- हरे रामदास, अयोध्या (श्री जानकी आदर्श रामलील मंडल, अयोध्या)
अवधी लोक गायन- संजोली पांडेय, अयोध्या
अवधी लोक गायन एवं नृत्य नाटिका- क्षमा वर्मा, अयोध्या

सात दिसंबर
भजन गायन- वीरेंद्र सिंघल, झांसी
रामलीला – मनीष दास अयोध्या (अवध आदर्श रामलीला मंडल, अयोध्या)
पखावज वादन- राजीव रंजन पांडेय, अयोध्या
लोक गायन- जान्हवी पांडेय, अंबेडकर नगर
भजन / लोक गायन- यामिनी पांडेय, लखनऊ

आठ दिसंबर
रामलीला- मनीष दास अयोध्या (अवध आदर्श रामलीला मंडल, अयोध्या)
भजन एवं लोक गायन- कल्पना एस वर्मन, अयोध्या
जादू- श्री राजेश श्रीवास्तव, अमेठी
नृत्य नाटिका- संगीता आहूजा, अयोध्या
भजन गायन- मगन मिश्रा, लखनऊ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!