Home अपराध देहरादून। न्यू पटेल नगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.648 किलो गांजा...

देहरादून। न्यू पटेल नगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.648 किलो गांजा बरामद

0

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम गांजा बरामद किया है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 की शाम पटेलनगर पुलिस टीम न्यू पटेल नगर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोस्वामी चौक के पास पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-527/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता

रेनू साहनी (27 वर्ष), पत्नी गणेश साहनी, निवासी गोस्वामी चौक, न्यू पटेल नगर, थाना पटेलनगर, देहरादून।

बरामदगी

  • 1 किलो 648 ग्राम गांजा

पुलिस टीम

  • उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
  • हे0का0 सुशील कुमार
  • का0 प्रवीण कुमार
  • का0 राहुल कुमार
  • म0का0 लविता

पुलिस के अनुसार, जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!