Home उत्तराखंड हल्द्वानी में पुलिस चौकी के बगल में बिक रहा नशा:पार्षद और लोगों...

हल्द्वानी में पुलिस चौकी के बगल में बिक रहा नशा:पार्षद और लोगों ने SSP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; 3 दिन का अल्टीमेटम

0

हल्द्वानी शहर के राजपुरा,जवाहर नगर क्षेत्र में नशे और सट्टे के काले कारोबार ने पैर पसार लिए हैं। हालात इतने बदतर हैं कि अब स्थानीय महिलाओं को घर छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में आक्रोशित निवासियों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

​बड़ी बात चौकी के पास ही स्मैक का अड्डा

प्रदर्शनकारियों ने सीधा आरोप लगाया कि नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम स्मैक और सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस इन धंधेबाजों पर हाथ डालने से कतरा रही है।​ पार्षद प्रीति आर्य साहू ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि राजपुरा और आसपास का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। क्षेत्र के युवा तेजी से स्मैक की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए युवा चोरी और झगड़ों में शामिल हो रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बताया कि सट्टेबाजों और नशेड़ियों के जमावड़े के कारण महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

​चेतावनी: ‘3 दिन में कार्यवाई करो, वरना यहीं पड़ेगा डेरा’

​प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है। की यह सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन था, असली लड़ाई अभी बाकी है।पुलिस को 3 दिन का समय दिया है। अगर 72 घंटे के भीतर नशे और सट्टे के अड्डों बंद नहीं किया तो एसएसपी कार्यालय के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!