Home उत्तराखंड उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी...

उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी का प्रयास

0

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते फंसे पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी के लिए हेली रेस्क्यू अभियान मंगलवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। सोमवार को मौसम खराब होने के कारण अभियान को बीच में रोकना पड़ा था। अब मौसम में सुधार के बाद रेस्क्यू टीमों ने समन्वित तरीके से अभियान को आगे बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को चलाए गए हेली रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। हालांकि, अपराह्न करीब 2 बजे के बाद मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर संचालन रोकना पड़ा। इसके बाद 96 पर्वतारोही और ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जाना शेष रह गया था।

मंगलवार को हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और हेलीकॉप्टर पायलटों के साथ आवश्यक समन्वय एवं विस्तृत योजना तैयार की गई। इसके बाद सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ निर्धारित योजना के अनुसार काम कर रही हैं। हेलीकॉप्टर की उड़ानों और रेस्क्यू टीमों की गतिविधियों को मौसम तथा क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार संचालित किया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, यदि मौसम ने साथ दिया तो आज ही शेष 96 पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा किए जाने की उम्मीद है। प्रशासन की प्राथमिकता सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!