Home देश यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार की मौत; एक की हालत गंभीर

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार की मौत; एक की हालत गंभीर

0
आगरा खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने सोमवार रात डेढ़ बजे चार लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में कैंटर चालक और कार सवार तीन लोगों की मौके पर मृत्यु हाे गई। कार मालिक लोनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह के नाम थी। वह गोरखपुर से नोएडा जा रहे थे। 

मरने वाले कैंटर चालक और कार में सवार दो लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना करने वाली आगरा नंबर की कार का चालक भी गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया

पुलिस के अनुसार घटना रात डेढ़ बजे की है। खंदौली में 161 किलोमीटर पर ट्रक और कैंटर में टक्कर हो गई थी। जिससे कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया। बताया जाता है कि कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था। इसी दौरान गोरखपुर से नोएडा जा रहे कार सवार लोग दुर्घटना वाहन को देखने के लिए रुक गए। इस बीच पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने कैंटर चालक समेत चार लोगों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मृत्यु हाे गई। 

पुलिस के अनुसार दिल्ली के नंबर की कार के मालिक लौनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह हैं। कार नंबर के आधार पर अनिल के स्वजन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मरने वालों में एक कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। उनके साथ बैठी कार सवारियों की पहचान नहीं हो सकी है। कैंटर चालक की भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!