Home उत्तराखंड दुनियाभर में कुंभ मेले की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने...

दुनियाभर में कुंभ मेले की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने देखी तैयारियां, बोले- बड़ी संख्या में आएंगे जापानी

0

हरिद्वार: कुंभ मेला प्रशासन साधु संतों के साथ समन्वय बनाकर कुंभ की तैयारी में जुटा हुआ है. कुंभ मेले की चर्चा अब विदेशों में भी गूंज रही है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने साधु संतों के साथ कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान जापान से हरिद्वार आए साधु संत भी मौजूद रहे.

मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संतों ने निर्माण कार्यों का स्थलीय दौरा किया और अधिकारियों से गंगा घाटों के बारे में जानकारी ली. मेले के लिए हो रहे निर्माण कार्य से साधु संत संतुष्ट नजर आए. संतों ने कहा कि, कुंभ मेला 2027 की तैयारी जोरदार ढंग से चल रही है. मेले के दौरान यहां पूरे विश्व से लोग इकट्ठा होंगे. इसलिए तैयारियों के दौरान भी विश्व भर के लोगों की नजर हरिद्वार पर है. वहीं इस बार जापान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आने के लिए उत्सुक हैं. वहां रह रहे सनातन धर्म से जुड़े साधु संत बड़ी संख्या में पूरी तैयारी के साथ हरिद्वार आएंगे.

धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों में जुटी है. वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर न केवल देशभर के संतों और श्रद्धालुओं में उत्साह है, बल्कि विदेशों में भी सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले लोगों के बीच इसकी चर्चा तेज हो चुकी है. कुंभ की तैयारियों का अवलोकन करने और उसकी भव्यता का आकलन करने के लिए देश-विदेश से संतों का हरिद्वार आगमन लगातार बढ़ रहा है. हरिद्वार में आगामी 14 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक कुंभ मेला आयोजित किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!