Home उत्तराखंड झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा में 7 क्लिनिक...

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा में 7 क्लिनिक सील

0

हल्द्वानी। झोलाछाप डॉक्टरों और बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे क्लिनिकों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर कई क्लिनिकों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान टीम ने क्लिनिक संचालकों से पंजीकरण, लाइसेंस और चिकित्सा सेवाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच में कई क्लिनिकों में निर्धारित मानकों और दस्तावेजों से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले संचालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करते हुए 7 क्लिनिकों को सील कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने क्लिनिक संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वैध अनुमति, पंजीकरण और निर्धारित मानकों के चिकित्सा सेवाएं संचालित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लिनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!