Home उत्तराखंड महापौर एवं नगर आयुक्त ने सीवर लाइन, आस्था पथ व त्रिवेणी घाट...

महापौर एवं नगर आयुक्त ने सीवर लाइन, आस्था पथ व त्रिवेणी घाट सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

0

गुणवत्ता से समझौता नहीं, निर्धारित समयसीमा में पूरे हों सभी विकास कार्य: महापौर शम्भू पासवान

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए माननीय महापौर शम्भू पासवान जी एवं नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल जी ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीवर लाइन निर्माण कार्यों के साथ आस्था पथ एवं त्रिवेणी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

महापौर शम्भू पासवान जी ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि ऋषिकेश एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में सीवर लाइन निर्माण के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण स्थलों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल जी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने तथा कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी हों, ताकि शहरवासियों एवं तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अवर अभियंता राजेश रावत, कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!