Home उत्तराखंड “ईंधन बचाओ” संदेश के साथ सांसद अजय भट्ट ने की बस यात्रा,...

“ईंधन बचाओ” संदेश के साथ सांसद अजय भट्ट ने की बस यात्रा, रोडवेज बस से पहुंचे दिल्ली

0

हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “इंधन बचाओ” अपील को आत्मसात करते हुए गुरुवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस यात्रा की।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

सांसद अजय भट्ट के रोडवेज बस से दिल्ली रवाना होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सादगी और जनसामान्य से जुड़े रहने की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी आम नागरिकों की तरह सार्वजनिक सुविधाओं का उपयोग कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!