Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की...

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  राकेश शुक्ला के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्यों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का दायित्व संभाल रहे श्री राकेश शुक्ला के साथ भेंट के दौरान स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में दोनों राज्यों के अनुभवों और संभावनाओं के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण माना गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भी उत्तराखंड के विकास एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!