Home उत्तराखंड ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का 25 हजार...

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

0

ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था।

आरोपी की गिरफ्तारी 28 अगस्त 2026 को स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोनौली, जनपद महाराजगंज में दबिश देकर की गई। पुलिस ने आरोपी को यूके-14-एन-5344 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो से गिरफ्तार किया।

‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज मु0अ0सं0 405/2026, धारा 2/3 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस मामले में गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित उसके तीन अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस का आरोप है कि गैंग के सदस्य भूमि और पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप कर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम देते थे। इसके अलावा फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों को भयभीत करने का भी आरोप है।

इसी मामले में नामजद रवि कुमार गुप्ता मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

रवि कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने साथियों की मदद से सोनौली के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहा है।

सूचना के आधार पर ऋषिकेश पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और सोनौली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से मिले दस्तावेजों से भी उसके नेपाल भागने की तैयारी की पुष्टि हुई।

आरोपी के कब्जे से बरामद सामान

  • महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK-14-N-5344
  • नेपाल कस्टम द्वारा जारी वाहन की आवाजाही संबंधी अभिलेख
  • नेपाल में वाहन ठहरने की अवधि बढ़ाने संबंधी दस्तावेज
  • यातायात व्यवस्था सेवा कार्यालय द्वारा जारी वाहन अनुमति-पत्र

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

रवि कुमार गुप्ता (38 वर्ष)
पुत्र— सुरेश चन्द्र गुप्ता
निवासी— वार्ड नंबर 27, गली नंबर 12, शिवाजी नगर/आदर्श ग्राम, कुम्हारबाड़ा, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार रवि कुमार गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल चार अभियोग पंजीकृत हैं।

  1. मु0अ0सं0 187/2022 — धारा 34 भादवि एवं 60(1)/72 आबकारी अधिनियम
  2. मु0अ0सं0 340/2026 — धारा 351(3), 352, 308 बीएनएस एवं धारा 3(1)(r), 3(1)(s) एससी/एसटी एक्ट
  3. मु0अ0सं0 265/2026 — धारा 115(2), 118(1), 118(2), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 3(5), 318(4), 351(2), 78 बीएनएस
  4. मु0अ0सं0 345/2026 — धारा 61(2), 308(3), 351(2) बीएनएस

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश; निरीक्षक राकेश गुसाईं, प्रभारी कोतवाली डोईवाला एवं विवेचक; व0उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश; उ0नि0 सुमित चौधरी; हे0का0 अमित राणा; हे0का0 संदीप राठी तथा का0 बृजेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!