Home उत्तराखंड सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, बूथ स्तर...

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

0

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में आयोजित कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को गति देने पर मंथन किया।

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ‘सेवा ही संगठन’ और ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की भूमिका केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। जरूरतमंद, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना भी संगठन की प्राथमिकता है।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पाण्डेय, दर्जा मंत्री गोविन्द पिल्खवाल, वरिष्ठ नेता कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत समेत जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला के माध्यम से भाजपा ने सेवा, संगठन की मजबूती और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!