Home उत्तराखंड रुद्रपुर से नाबालिग छात्रा लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

रुद्रपुर से नाबालिग छात्रा लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

0

रुद्रपुर: शहर से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रुद्रपुर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल बन गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूधियानगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है. नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा है और 2 मई को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. परिजनों के अनुसार, छात्रा रोज की तरह अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी. जब वह शाम तक वापस नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों को शक हुआ कि उसे किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

तहरीर में एक युवक पर आरोप लगाया है, जो नाबालिग को गलत नियत से अपने साथ ले गया है. उन्होंने यह भी बताया कि युवक घटना के बाद से माता-पिता के साथ घर से गायब है. इस स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है. परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक के माता-पिता भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं और उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी बेटी को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है. साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी युवक और उसके परिवार की होगी.

कोतवाली रुद्रपुर में दी गई इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. एएसआई संतोष कुमार ने पुष्टि की है कि तहरीर को कंप्यूटर में विधिवत दर्ज कराया गया है और यह मूल एफआईआर का हिस्सा है. मामले में एसएसआई अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस टीम को छात्रा की तलाश में लगाया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही है और मोबाइल लोकेशन समेत अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!