Home उत्तराखंड किशोरावस्था के दौरान जिस स्कूल में गए थे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ,...

किशोरावस्था के दौरान जिस स्कूल में गए थे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, वहां आज कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने बचपन की यादों को बच्चों के साथ किया साझा

0

पौड़ी गढ़वाल।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित अपने किशोरावस्था के दौरान वाले स्कूल पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ राज्य के कई बड़े नेताओं के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कई कार्यक्रमों में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने अपने बचपन की यादों को कई बार बच्चों के साथ साझा किय। जब वह अपने उस स्कूल में पहुंचे जहां तक उन्होंने पांचवीं तक पढ़ाई की तो उन्होंने कई तरह की बातें भी स्कूल में बैठे लोगों के साथ शेयर की।

यूपी सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उन्होंने कहा अपने विद्यालय में आकर उन्हें अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है. विद्यालय अब एक नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर दिख रहा है. पिछले एक वर्ष में यहां कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की गई हैं, जो सराहनीय हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई और धन्यवाद दिया। बता दें कि पौड़ी में योगी आदित्यनाथ के गांव के स्कूल के आसपास आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) द्वारा कई काम करवाए गए हैं. जिसमें अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, वॉशरूम और वर्चुअल क्लास जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं. योगी ने कहा, पहले यहां पर ये सभी सुविधा का अभाव था. लेकिन अब समय के साथ सब कुछ बेहतर हो रहा है. सीएम योगी ने कहा कि पहले सीमित संसाधनों के बावजूद, गुरुजनों ने अनुशासन और समर्पण से उत्कृष्ट कार्य किए हैं. विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल सभाएं, खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं, जिनका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर पड़ता था. उस समय के विद्यार्थी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़े और सफल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!