Home उत्तराखंड उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

0

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का भी अनुमान है।शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।10 मई: पर्वतीय जिलों में मौसम रहेगा खराबमौसम विभाग के अनुसार 10 मई को ज्यादातर पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रह सकता है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।पहाड़ी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।11 मई: तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट11 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज गर्जना और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।12 मई: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव12 मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना का दौर जारी रह सकता है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!