Home उत्तराखंड पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, इन जिलों में मौसम...

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, इन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की जताई संभावना

0

देहरादून।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने से मैदान से पहाड़ तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से दिन में गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और दिन में अभी भी ठंड पड़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस दौरान मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!